Tuesday, March 15, 2022

अस्तित्व

 #TheKashmiriFiles  देख कर बेटे ने पूछा 


बेटा - पापा उस समय आप क्या कर रहे थे?


पाप - बेटा मैं सलमान खान, शाहरुख खान के गानों पर थिरकता हुआ बड़ा हो रहा था।


बेटा - पापा दादा जी उस समय क्या कर रहे थे?


पापा - बेटा दादा जी उस समय मेरठ/मुरादाबाद/अलीगढ़ के दंगों में लूट चुकी अपनी दुकान को एक बार फिर स्थापित करने की कोशिश में लगे थे, उन्होंने तो बस यही कहा कि... "सबके अपने-अपने संघर्ष है, कश्मीर में जो हो रहा है वो कश्मीरी पंडितों की किस्मत है, हमारा उनसे और इस झगड़े से क्या लेना-देना।


बेटा - पापा उस समय सरकार क्या कर रही थी?


पापा - बेटा उस समय सरकार अखबार और मीडिया को मैनेज करने के लिए free2air चैनल के लाइसेंस बांट रही थी ताकि Mtv, Zee TV, StarTV के भौंडे अंग्रेजी गानों और फूहड़ सीरियलों की चकाचौंध में कश्मीरी पंडितों की आवाज़ किसी को न सुनाई दे।


बेटा - पापा उस समय अखबार क्या कर रहे थे?


पापा - बेटा उस समय अखबार पंडित जवाहर लाल नेहरू के चरित्र चित्रण को बखानती फ़िल्म "Nehru - The Jewel of India" की समीक्षा करने में व्यस्त थे।


बेटा - पापा उस समय भारतीय सेना क्या कर रही थी?


पापा - बेटा तत्कालीन सरकार ने भारतीय सेना को श्रीलंका में शांति स्थापना करने के लिए भेजा हुआ था क्योंकि वहां पर लिट्टे और श्रीलंकाई सेना के बीच लड़ाइयां चल रहीं थी और भारत सरकार एक अच्छा पड़ोसी होने का फर्ज निभा रही थी।


बेटा - पापा उस समय संयुक्त राष्ट्र संघ क्या कर रहा था?


पापा - बेटा संयुक्त राष्ट्र संघ उस समय नामीबिया को आज़ाद करा रहा था।


बेटा - पापा मैं समझ गया….! अपने अस्तित्व को बचाना है तो अपने आपको ही सामर्थ्यवान बनाना होगा।


No comments: